About Hindi Department

Home About Hindi

 

DEPT OF HINDI  ABOUT ;-

सन १९५३ में भुज में श्री आर.आर.लालन कॉलेज की नींव रखी गई | हिन्दी विभाग इसी कॉलज की बुनियाद का एक हिस्सा रहा | हिंदी भाषा राष्ट्र की अस्मिता है | हमारे देश के लोगों के भावों एवं विचारों की यह भाषा वाहक भाषा है | संविधान में राजभाषा और राष्ट्रभाषा के रूप में सर्वस्वीकृत भाषा का स्थान प्राप्त करनेवाली यह एकलौती भाषा है | राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है | इसी विधान की पूर्ति हेतु इस कॉलेज में हिंदी भाषा में अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ संशोधन,प्रचार-प्रसार एवं युवापीढ़ी को राष्ट्रिय अस्मिता से अवगत करवाना  है | अभी हाल में इस विभाग में ३ कायमी अध्यापक  व्याख्याता सेवारत है | हमारी इस कॉलेज में हिंदी में स्नातक का कोर्स कार्यरत है | इसी कोर्स के तहत  MEJORE ELECTIVE,MINOR ELECTIVE और MD ELECTIVE ,SEC और VAC जैसे कोर्स में हिंदी में पढाये जाते है | ईन सभी शाखाओं में हिंदी भाषा एवं साहित्य ही आधार है  ( आदिकाल,भक्तिकाल ,आधुनिककालीन काव्यधाराओं ,व्याकरण की नूतन कोटियों ,साहित्यशास्त्र के सिध्धांतो एवं व्यवहारू जीवन की कुछ शैलियों )

हमारे विभाग में अध्ययनरत  अध्यापक इन्टरनेट जैसे  आधुनिक साधनों के माध्यम से अपने अध्यापन की ज्ञान प्रविधियों का प्रयोग करते है | सेमिनारो, वर्कशॉप  ,विभिन्न पत्रिकाओं मे संशोधन पेपर ,किताबों का प्रकाशन ,प्रोजेक्ट आदि शिक्षा की नवीनतम प्रवाहों से अवगत होते हुए स्वयं को ज्ञान के इस महायज्ञ में जोड़ते है | छात्रों को भी इस में सेमिनार,आसाईमेंट  जोड़ते है | हिन्दी विभाग समय-समय पर स्थानीय क्षेत्र से लेकर दुसरे राज्यों के शैक्षिक पर्यटन का भी आयोजन करता है | छात्रों में एकता ,समत्व,बन्धुत्व ,जैसे गुणों का निर्माण हो और वे चार दिवारी में से बाहर निकलकर प्रकृति से शिक्षा ग्रहण कर सके| यही इसका मुख्य उदेश्य है |

Other innovative pravtices are ………

-1) अध्यापकों के द्वारा द्रश्य एवं श्रव्य माध्यमों से शिक्षा कार्य |

-२) यह कॉलेज कच्छ विश्वविद्यालय के साथ संलग्न है | हमारी कॉलेज में सन २०११ से CBCS पध्धति कार्यान्वित है |

-३ ) यूजीसी के प्रावधन के तहत हमारी कॉलेज में सेमेस्टर सिस्टम ओर ग्रेड पध्धति २०११ से चालु है |

-४ ) कॉलेज की परीक्षा हमारे यहाँ ऑनलाइन ली जाती है |

-५ ) हिन्दी विभाग की और से स्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारियां एवं आयोजन भी होता है |